जबलपुर में आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: अधारताल पुलिस ने दो सटोरियों को दबोचा
जबलपुर।अधारताल क्षेत्र में आईपीएल मैचों पर सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी आयशा नगर और खजरी-खिरिया क्षेत्र में घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ग्राहकों से क्रिकेट मैच पर दांव लगवा रहे थे।
आईपीएल मैच पर ले रहे थे दांव
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ मयंक जैन (करमेता) और नौशाद अली (आयशा नगर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच चल रहे मैच पर सट्टा ले रहे थे। पुलिस ने इनके पास से ₹2,600 नगद, दो मोबाइल फोन और लाखों का सट्टा हिसाब-किताब बरामद किया है।
मची अफरा-तफरी, सट्टा एक्ट के तहत केस
पुलिस की अचानक दबिश से आयशा नगर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई संदिग्ध युवक मौके से भाग निकले। अधारताल पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(ए) सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

राशिफल 12 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
