मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विगत दिवस कनाडा में दुखद दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन प्रदेशवासियों के सुख-दुख में साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार और मध्यप्रदेश शासन के प्रयासों से स्व. मनोचा का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. मनोचा परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी स्व. मनोचा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की
शासकीय कॉलेज का क्लर्क 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों से बचाव के लिए इजराइल ने अपनाई नई रणनीति
Telangana में POCSO मामले को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
